Vishwa Ke Pramukh Yudh विश्व के प्रमुख युद्ध कब और किसके बीच हुए

विश्व के प्रमुख युद्ध कौन कौन से हैं? और world war List in Hindi – विश्व के प्रमुख युद्ध कब और किसके बीच हुए

  विश्व के प्रमुख युद्ध कब और किसके बीच हुए



1. मैराथन का युद्ध (490 ई० पू०) यह युद्ध ईरानियों तथा यूनानियों के मध्य एथेन्स में हुआ था जिसमें यूनानी विजयी हुए थे।

2. धर्मोपली का युद्ध (480 ई० पू०) ल्यूनीडास के नेतृत्व में स्पाटों की सेना ने पर्शिया की सेना को हराया।

3. ग्रेनिकस का युद्ध (334 ई० पू०) इस युद्ध में सिकन्दर ने ईरानियों को परास्त किया ।

4. अरवेला का युद्ध (331 ई० पू०) अरवेला युद्ध में सिकन्दर ने ईरानियों को परास्त किया।

5. हेस्टिंग्स का युद्ध (1066 ई०) नॉरमैडी के ड्यूक विलियम ने इंगलैण्ड के राजा हेरोल्ड को हराकर इंग्लैण्ड में नारमन वंश के शासन की नींव डाली।

6. प्रथम धर्म युद्ध (1095-99 ई०) पश्चिम एशिया तुर्की तथा यूरोप के ईसाई राजाओं के बीच लड़े गये युद्ध में ईसाइयों को जेरुसलम पर अधिकार पाने में सफलता मिली। इस धर्म युद्ध की एक श्रृंखला चली जिसके अन्त में ईसाई जेरुसलम की धार्मिक यात्रा की सुविधा पा सके।

7. शतवर्षीय युद्ध ( 1338-1453 ई०) - इंग्लैण्ड एवं फ्रांस के बीच इस युद्ध के अन्त में फ्रांस विजयी रहा. फ्रांसीसी मां के पुत्र एडवर्ड तृतीय को फ्रांस में उत्तराधिकार ने मिलने पर हेनरी पंचम ने यह युद्ध शुरू किया था ।

8. स्पेनिश अर्मेडा का युद्ध (1588 ई०) ब्रिटिश जहाजी बेड़े ने स्पेन के जहाजी - बेड़े (आमेडा) को पराजित कर समुद्र में प्रभुत्व स्थापित किया।

9. जिब्राल्टर खाड़ी का युद्ध (1606-07 ई०) डच लोगों ने स्पेन तथा पुर्तगाल को पराजित किया ।

10. मार्सटन सूर का युद्ध (1644 ई०) यह एक गृह युद्ध था जिसमें क्रोमबैल की सेना ने चार्ल्स प्रथम की सेना को पराजित किया। 

11. ब्लेनम का युद्ध (1704 ई०) इंग्लैण्ड एवं आस्ट्रिया ने फ्रांस व बवेरिया को पराजित किया।

12. सप्तवर्षीय युद्ध (1756-63 ई०) - इंगलैण्ड एवं जर्मनी ने फ्रांस तथा रूस को हराया।

13. अमरीकी स्वाधीनता का युद्ध (1776-83 ई) अमेरिका के सभी उपनिवेशों ने जार्ज वाशिंगटन के नेतृत्व में इंग्लैण्ड की अन्याय पूर्ण नीतियों के विरुद्ध स्वाधीनता का युद्ध चलाया एवं विजयी रहे; फलतः संयुक्त राज्य गणराज्य की स्थापना हुई ।

14. क्रान्तिकारी युद्ध (1792-99 ई०) - फ्रांस की क्रान्तिकारी सरकार ने यूरोप के प्रशा आस्ट्रिया, सार्डीनिया, इंग्लैण्ड आदि देशों को पराजित किया ।

15. नील युद्ध (1798 ई०) -- ब्रिटिश नौसेनापति नेल्सन ने फ्रांसीसी बेड़े को परास्त किया जिससे इगलैण्ड की सामुद्रिक शक्ति की धाक जम गयी । 

16. ट्रेफलगर का युद्ध (1805 ) इंगलिश नौसेनापति नेल्सन ने फ्रांस एवं स्पेन के जहाजी बेड़े को परास्त किया पर स्वयं मारा गया। 

17. उल्म का युद्ध (1805) नेपोलियन ने आस्ट्रिया को पराजित कर समर्पण के लिए विवश किया । 

18. आस्टरलिज का युद्ध (1805) फ्रांस, आस्ट्रिया एवं रूस के विरुद्ध लड़ा एवं विजयी रहा ।

19. येना का युद्ध (1806 ई०) नेपोलियन ने प्रशा को पराजित किया । 

20. फ्रीडलैण्ड युद्ध (1807) नेपोलियन ने रूस को परास्त किया । 

21. लाइप्जिक का युद्ध (1813) रूस, आस्ट्रिया, प्रशा एवं इंगलैण्ड ने फ्रांस के नेपोलियन को परास्त किया।

22. वाटरलू का युद्ध (1815 ई०) यह युद्ध ड्यूक आफ वेलिंगटन के नेतृत्व में ब्रिटिश तथा नेपोलियन के नेतृत्व में फ्रांसीसी सेना के बीच लड़ा गया। विजयी ब्रिटेन ने नेपोलियन को बन्दी बनाकर सेंट हेलना टापू भेजा जहाँ 1821 में उसकी मृत्यु हो गयी । 

23. क्रीमियन युद्ध (1854-56) ब्रिटेन, फ्रांस, टर्की ने रूस को पराजित किया फलस्वरूप पेरिस सन्धि हुई ।

24. अमेरिकन गृह युद्ध (1862-65 ) -- अब्राहम लिंकन के नेतृत्व में उत्तरी राज्यों की सेना ने दक्षिणी राज्यों की सेना को हराकर अलगाववाद एवं गुलामी प्रथा को समाप्त किया ।

25. 1866 ई० में प्रशा-आस्ट्रिया युद्ध में आस्ट्रिया पराजति हुआ एवं जर्मनी के 22 राज्यों का उत्तर जर्मन परिसंघ बना । 

26. 1870-71 ई० के प्रशा- फ्रांस युद्ध में फ्रांस पराजित हुआ, फ्रैंकफर्ट की सन्धि हुई तथा जर्मनी का एकीकरण पूरा हुआ।

27. चीन जापान युद्ध (1894-95 ) जापान ने चीन को हराकर कोरिया तथा फारमोसा पर अधिकार किया। 

28. रूस-जापान युद्ध (1904-05) जापानी जहाजी बेड़ों ने रूसी जहाजी बेड़ों को परास्त किया । 

29. बालकन युद्ध (1912-13 ) ग्रीस आदि देशों ने तुर्की को पराजित किया।

30. इटली-अबीसीनिया युद्ध (1953) इटली ने अबीसीनिया को परास्त कर उसकी स्वाधीनता को नष्ट कर दिया ।

31. कोरिया युद्ध (1950-53) विश्व युद्ध (दूसरे) के बाद विभाजित कोरिया के  उत्तरी हिस्से में रूस समर्थक एवं दक्षिण कोरिया में अमरीकी समर्थक सरकार बनी। उनके बीच युद्ध में संयुक्त राष्ट्र ने एकमत से हस्तक्षेप कर युद्ध विराम कराया ।

32. स्वेज नहर युद्ध (1956) - कर्नल नासिर द्वारा स्वेज नहर के राष्ट्रीयकरण के बाद ब्रिटेन, इजरायल, फ्रांस द्वारा मिस्र पर आक्रमण, संयुक्त राष्ट्र ने युद्ध विराम कराया।

33. अरब-इजरायल युद्ध ( 1967 ई० ) इजरायल ने अरब देशों मिस्र सीरिया,जार्डन को परास्त कर शानदार विजय प्राप्त किया । मिस्र के सिनाई क्षेत्र, जार्डन से जार्डन नदी का पश्चिमी किनारा, सीरिया से गोलन पहाड़ियाँ छीन लिया।

34. अरब-इजरायल युद्ध (1973) इजरायल के विरुद्ध मिस्र सीरिया व अन्य अरब राष्ट्र लड़े पर युद्ध अनिर्णीत रहा।

35. ईरान- ईराक युद्ध 1980 में प्रारम्भ यह युद्ध 1988 ई० में समाप्त हुआ ।

36. फाकलैण्ड युद्ध (1982) - अर्जेन्टाइना एवं ब्रिटेन के बीच हुआ जिसमें ब्रिटेन को सफलता मिली ।

37. खाड़ी युद्ध (1991) - जब 2 अगस्त 1990 को ईराक ने कुवैत पर आक्रमण कर  उस पर कब्जा कर लिया एवं उसे अपना 19वीं प्रान्त बनाया तो संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् ने एक प्रस्ताव पारित कर ईराक को अल्टीमेटम दिया कि वह 15-1-91 तक कुवैत खाली कर दे । ईराक द्वारा ऐसा न करने पर अमेरिकी नेतृत्व में बहुराष्ट्रीय सेना ने 7 जनवरी 91 को ईराक पर आक्रमण किया। काफी संघर्ष के बाद 27 फरवरी 91 को कुवैत खाली कराया गया एवं 28 फरवरी 91 को युद्ध विराम हो गया ।

Post a Comment

© Entrance Parisha. All rights reserved. Developed by Jago Desain