![]() |
| भारत के प्रमुख पर्यटन स्थल GK |
इंडिया में सबसे सुंदर घूमने की जगह कौन सी है?
भारत के पर्यटन स्थल के नाम
आदम का पुल : मन्नार प्रायद्वीप तथा धुनषकोडी को रेत तथा चट्टानों की रेखा से जोड़ने वाला पुल आदम का पुल कहलाता है ।
अडयार : यह तमिलनाडू में चेन्नई ( मद्रास ) के पास स्थित है यहाँ थियोसोफिकल सोसाइटी का मुख्य कार्यलय है।
पुणे : यह महाराष्ट्र में स्थित है आगा खाँ के महल के लिए प्रसिद्ध है। गांधी तथा उनकी पत्नी कस्तुरबा जी को यहां नजरबंद रखा गया था। यहीं कस्तुरी जी की मृत्यू हुई थी।
आगरा : यह पश्चिमी उत्तर प्रदेश में राजस्थान तथा मध्यप्रदेश की सीमा पर स्थित है। यहाँ का प्रमुख उद्योग चमड़ा उद्योग है यह एक ऐतिहासिक नगर भी है जहाँ अनेक पर्यटक घुमने आते है ताजमहल, एत्माउद्दौलाश मोती मस्जिद, सिकन्दरा आदि एतिहासिक इमारतों के लिए प्रसिद्ध है ।
भारत के प्रमुख पर्यटन स्थल PDF
अमरनाथ : यह कश्मीर में 4054 मीटर की ऊंचाई पर पहलगाम से 45 किलोमीटर स्थित है यह हिन्दूओं का प्रसिद्ध तीर्थ स्थान है.
अमृतसर: यह पंजाब में उत्तरी पश्चिमी सीमा पर स्थित है यहां सिखों का प्रसिद्ध स्वर्ण मंदिर है जलियाँवाला बाग का हत्याकांड अप्रैल 1919 में यहीं हुआ था। इस नगर की स्थापना गुरु रामदास ने की थी
औरंगाबाद : महाराष्ट्र राज्य का यह नगर औरंगजेब तथा उसकी पत्नी की कब्रों के लिए विख्यात है पास ही अजन्ता और ऐलोरा की गुफाएं स्थित है ।
आवाड़ी : यहाँ सरकारी हैवी व्हीकल फैक्ट्री स्थित है यह तमिलनाडु का नगर है विजयंत तथा बंगलौर कर्नाटक राज्य की राजधानी है यह इण्डियन इंस्टीट्यूट ऑफ साईस, हिन्दुस्तान एअरक्राफ्ट फैक्ट्री, टेलीफोन फैक्ट्री, हिन्दुस्तान मशीन टुल्स फैक्ट्री तथा भारत इलैक्ट्रोनिक व अन्य उद्योगों के लिए यह स्थान प्रसिद्ध है। अपने सिल्क उद्योग के लिए भी यह विख्यात है ।
बरौनी : यह बिहार मे तेलशोधक कारखानों के लिए प्रसिद्ध है
बारदोली : गुजरात राज्य का यह स्थान सरदार पटेल के नाम से जाना जाता है क्योकि उन्होंने यहां असहयोग आंदोलन का नेतृत्व किया था ।
बड़ौदा : गुजरात के मुख्य नगरों में से यह एक है यहाँ सर्वविख्यात सुन्दर लक्ष्मी विलास महल है।
भारत के प्रमुख पर्यटन स्थल GK
भुनेश्वर : अड़ीसा राज्य की राजधानी है और लिंगराज मंदिर के लिए विख्यात है
बोकारो : (झारखण्ड में) रूस की सहायता से भारत का चौथा स्टील प्लांट लगाया गया है।
मुम्बई : यह महाराष्ट्र राज्य की राजधानी है व्यापार तथा सुती कपड़ा उद्योग की दृष्टि से यह प्रसिद्ध नगर है अपने अजायब घर, हँगिंग गार्डन्स, दुध कालोनी, तेलशोधक कारखाने और ट्राम्बे के लिए भी यह विख्यात है इसे गेट वे ऑफ इण्डिया के नाम से भी जाना जाता है यह भारत का जनासंख्या की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा महानगर माना जाता है।
कलकत्ता : यह पश्चिमी बंगाल की राजधानी है और एक विख्यात व्यापारिक एवं औद्योगिक नगर है यहाँ विक्टोरिया मेमोरियल, नेशनल लायब्रेरी, दक्षिणेश्वर का मंदिर, दमदम एअरपोर्ट, तथा डायमंड हारवर देखने योग्य होता है। यह भारत का दूसरा सबसे बड़ा नगर है । कन्याकुमारी यह भारत के दक्षिणतम भाग में तमिलनाडु राज्य में स्थित है यहां सूर्य उदय तथा सूर्य अस्त का दृश्य देखने योग्य होता है यही विवेकानन्द रॉक स्थित है ।
चन्द्रनगर : यह पश्चिमी बंगाल में है और हुगली नदी पर बसा है यह नगर पहले फ्रांसमियों के अधिकार में था।
